'पश्चिम बंगाल की हालत यूक्रेन से खराब, जुलाई में आएगा वन नेशन-वन पुलिस का कानून', BJP नेता सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 23, 2023, 06:56 AM IST

One Nation one Police: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की ओर से बड़ा दावा किया गया है। उन्होंने कहा है कि मुझे मीडिया से पता चला है कि जुलाई में वन नेशन-वन पुलिस कानून आ रहा है। इसके बाद ममता बनर्जी के हाथ से पुलिस विभाग चला जाएगा।

One Nation one Police: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा (BJP) और टीएमसी (TMC) के बीच गतिरोध जारी है। यहां आए दिन विस्फोट हो रहे हैं, जिसको लेकर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने ममता सरकार (Mamata Banerjee) पर बड़ा हमला बोला है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल (West Bengal law and order) की हालत यूक्रेन (Ukraine) से भी ज्यादा खराब है। अभी तो रूस (Russia) भी यूक्रेन पर इतने हमले नहीं कर रहा है, जितने पश्चिम बंगाल में हो रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी ने यह बात गुरदासपुर में हुए विस्फोट के बाद कही।

Suvendu Adhikari

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी

इस दौरान उन्होंने दावा किया कि जुलाई में देश में वन नेशन वन पुलिस कानून (One Nation One Police) लागू होने जा रहा है। अधिकारी ने कहा, मुझे मीडिया से पता चला है कि जुलाई में वन नेशन वन पुलिस कानून लागू हो जाएगा, इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसके बाद पूरे देश में एक ही पुलिस होगी। ममता बनर्जी इसी बात से डरी हुई हैंं कि उनके हाथ से पुलिस विभाग (Police) चला जाएगा।

End of Feed