'जब भी मनमाफिक नतीजे नहीं आते तो...', इंद्रेश कुमार के बयान पर बोले भाजपा नेता दुष्यंत

Dushyant Gautam: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि संघ भाजपा का पैतृक संगठन है और उनके जो भी सुझाव आते हैं, पार्टी उसे अमल में लाती है। दरअसल, इंद्रेश कुमार ने लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम प्राप्त न करने पर बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा था।

Dushyant Gautam: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि संघ भाजपा का पैतृक संगठन है और उनके जो भी सुझाव आते हैं, पार्टी उसे अमल में लाती है।

Dushyant Gautam

भाजपा नेता दुष्यंत गौतम

समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि संघ हमारा पैतृक संगठन है और पैतृक संगठन ऐसे ही होते हैं, जैसे परिवार में माता-पिता होते हैं। उनके जो भी सुझाव आते हैं, पार्टी उसे अमल में लाती है। उन्होंने कहा, 'चिंतन करना एक ऐसी प्रक्रिया है, जो लगातार चलती रहती है। चुनाव में जब भी मनमाफिक नतीजा नहीं आता है तो चारों तरफ से सुझाव आते हैं। पार्टी लोकसभा चुनाव में आए नतीजों को लेकर आ रहे सुझावों पर विचार करेगी और चुनावी नतीजों का विश्लेषण भी करेगी।'

End of Feed