Video : येदियुरप्पा के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के समय हवा में तैरने लगे प्लास्टिक के टुकड़े, हो सकता था बड़ा हादसा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 01:31 PM IST

BS Yediyurappa Chopper : पायलट ने सूझ-बूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को आगे लेकर चला गया। पॉलिथीन बैग या प्लास्टिक के टुकड़े यदि हेलिकॉप्टर के पंखे में फंस जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसे हेलिकॉप्टर लैंडिंग के प्रोटोकॉल में लापरवाही माना जा रहा है।

BS Yediyurappa Chopper : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के हेलिकॉप्टर को सोमवार को लैंडिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ा। दरअसल, कलबुर्गी के जवर्गी में येदियुरप्पा का हेलीकॉप्टर जब लैंड कर रहा था तो वहां आस-पास बिखरे प्लास्टिक के ढेर हवा में उड़ने लगे। पायलट ने सूझ-बूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को आगे लेकर चला गया। पॉलिथीन बैग या प्लास्टिक के टुकड़े यदि हेलिकॉप्टर के पंखे में फंस जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसे हेलिकॉप्टर लैंडिंग के प्रोटोकॉल में लापरवाही माना जा रहा है। पायलट ने अंतिम समय में लैंडिंग का फैसला बदला। बाद में पुलिसकर्मियों ने जब मैदान को साफ कर दिया तब जाकर चॉपर की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

अप्रैल-मई में होंगे विस चुनाव

कर्नाटक में अप्रैल-मई महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव के लिए राजनीतिक दल अभी से अपने चुनाव-प्रचार में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि येदियुरप्पा चुनाव के मद्देनजर 'विजय संकल्प यात्रा' में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ये घटना हुई। बाद में कचरा हटाए जाने के बाद हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई। इस राज्य में भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस से है।

End of Feed