कच्चातिवु के बाद एक और द्वीप पर घिरी कांग्रेस, BJP उम्मीदवार का दावा-पंडित नेहरू ने म्यांमार को गिफ्ट किया कोको द्वीप

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2024, 03:07 PM IST

Coco Islands Row: अंडमान एवं निकोबार द्वीप के भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार विष्णु पद रे का दावा है कि यह द्वीप उत्तरी अंडमान का हिस्सा था लेकिन पंडित नेहरू ने इसे उपहार स्वरूप म्यांमार को दे दिया। रे का कहना है कि इस द्वीप पर अब चीन का नियंत्रण है।

Coco Islands Row: कच्चातिवु द्वीप विवाद से कांग्रेस अभी पूरी तरह निकल नहीं पाई है कि उसके सामने एक और द्वीप सवाल बनकर खड़ा हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर अब कोको द्वीप उपहार स्वरूप म्यांमार को देने का आरोप लगा है। यह दावा अंडमान एवं निकोबार द्वीप के भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार विष्णु पद रे ने किया है। भाजपा उम्मीदवार का दावा है कि यह द्वीप उत्तरी अंडमान का हिस्सा था लेकिन पंडित नेहरू ने इसे उपहार स्वरूप म्यांमार को दे दिया।

coco Island

अब कोको द्वीप पर घिरी कांग्रेस।

'नेहरू ने कोको द्वीप को म्यांमार को दे दिया'

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में रे ने कहा, 'कांग्रेस ने हमेशा भारत विरोध भावनाओं को पल्लवित-पोषित किया है। नेहरू ने कोको द्वीप को म्यांमार को दे दिया। यह द्वीप उत्तर अंडमान द्वीप समूह का हिस्सा था। अब इस द्वीप पर चीन का सीधा नियंत्रण है। बीते 70 वर्षों में कांग्रेस इस द्वीप के बारे में जरा भी चिंतित नहीं हुई। लेकिन मौजूदा सरकार चीन को काउंटर करने के लिए कैंपबेल बे जिसे इंदिरा प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है, वहां एक शिपयार्ड और दो एयरपोर्ट बना रही है।'

End of Feed