Rahul Gandhi Cambridge: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चीन वाले बयान पर बीजेपी पूरी तरह से भड़की दिख रही है। इस बयान को लेकर बीजेपी के कई नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमलावर रुख अपनाए दिख रहे हैं। असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि विदेशी जमीन पर अपने ही हमें निशाना बना रहे हैं।
राहुल गांधी के चीन वाले बयान पर BJP का पलटवार (Twitter & BCCL)
क्या कहा राहुल ने
राहुल गांधी ने ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से अमेरिकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्व देते हैं, वैसे ही चीनी सद्भाव को महत्व देते हैं। व्यक्तिगत स्वतंत्रता चीन के विचार के केंद्र में नहीं है, उनका विचार समाज के सद्भाव में होने के बारे में अधिक है। राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने गृह युद्ध देखा है, लेकिन चीन अब उर्जा की बात करता है। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर एक वीडिय भी वायरल हो रहा है, जिसे बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया है।
Rahul Gandhi, in a brazen manner, justifies China’s authoritarianism, says Chinese value societal harmony – individ… t.co/t6gMxHdouZ
— ANI (@ANI) Mar 3, 2023
बीजेपी का पलटवार
राहुल गांधी के इसी बयान को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है- "कांग्रेस-चीन भाई-भाई"। वहीं असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा ने ट्वीट करके कहा- "पहले विदेशी एजेंट हमें निशाना बनाते हैं! फिर विदेश जमीन पर अपने ही हमें निशाना बना रहे हैं। कैम्ब्रिज में राहुल गांधी का भाषण कुछ और नहीं बल्कि पीएम मोदी को निशाना बनाने की आड़ में विदेशी धरती पर हमारे देश को बदनाम करने का एक बेशर्म प्रयास है।"
कांग्रेस-चीन भाई-भाईदेखिए...पूरी सच्चाई! t.co/hiJFo1NW31
— ANI (@ANI) Mar 3, 2023
कई मुद्दों पर राहुल ने घेरा
बता दें कि राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी सरकार को कई मामलों पर घेरा है। जिसमें पेगासस से लेकर लोकतंत्र पर हमले को लेकर कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार को घेरा है।
