हिंदू देवी-देवताओं पर रेवंत रेड्डी के विवादित बयान पर सियासी घमासान, हैदराबाद में BJP का प्रदर्शन, CM पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार और अन्य भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेताओं ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की कथित हिंदू विरोधी टिप्पणियों की मंगलवार को निंदा की और राज्य में हिंदू एकता का आह्वान किया। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने रेवंत रेड्डी की टिप्पणियों के खिलाफ तीन दिसंबर को पूरे तेलंगाना में प्रदर्शन का आह्वान किया।

BJP protest in Hyderabad: हिंदू देवी-देविताओं के बारे में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सड़कों पर उतर आई है। पार्टी ने बुधवार को हैदराबाद में रड्डी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए उन पर हमला बोला। प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तेलंगाना में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से हिंदू समुदाय के देवी-देविताओं को अपमानित करने का काम हो रहा है। गो-रक्षकों पर हमले हो रहे हैं। कांग्रेस तेलंगाना में केवल मुस्लिमों का तुष्टिकरण कर रही है। प्रदर्शन में शामिल भाजपा के एक नेता ने हिंदू देवी-देविताओं पर विवादित बयान देने के लिए सीएम रड्डी से माफी की मांग की।

revant reddy

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी। तस्वीर-PTI

‘कांग्रेस का मतलब मुसलमान है'

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार और अन्य भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेताओं ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की कथित हिंदू विरोधी टिप्पणियों की मंगलवार को निंदा की और राज्य में हिंदू एकता का आह्वान किया। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने रेवंत रेड्डी की टिप्पणियों के खिलाफ तीन दिसंबर को पूरे तेलंगाना में प्रदर्शन का आह्वान किया। किशन रेड्डी ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए प्रचार करते समय कहा था कि ‘कांग्रेस का मतलब मुसलमान है और मुसलमान का मतलब कांग्रेस है।’

End of Feed