AAP Political Clash: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के दलबदल की कड़ी निंदा की। साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस पार्टी से गठबंधन करती है उसे खत्म कर देती है... पंजाब की जनता पूरे दिल से मेरा समर्थन करती है। उन्हें पंजाब के विकास से दिक्कत है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
भाजपा पर बरसे भगवंत मान
भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तोड़ने की कोशिश की। हरियाणा में जन नायक जनता पार्टी के साथ क्या हुआ? उन्होंने कहा कि भाजपा बंदे खाने वाली पार्टी है जिस दल से गठबंधन होता है उस दल को खत्म कर देते हैं। मैं भाजपा जाने वाले नेताओं और भाजपा दोनों की निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू दो दिन पहले राघव चड्ढा को भला बुरा कह रहे थे अब एक-दूसरे से कैसे मिलेंगे।
भगवंत मान ने कहा, ''भाजपा के पास जोड़तोड़ के अलावा कोई काम नहीं है। हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, कहने को तो मुर्गे के सर पर भी ताज होता है।'' उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा का कोई स्टैंड नहीं है जब पंजाब में थे तब 50 नंबर कोठी थी तब सब ठीक था। जाने वाले ये सात लोग पार्टी नहीं थे पंजाब के गद्दारों को लोग सबक सिखाएंगे
राघव चड्ढा पर भड़के केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने एक बार फिर पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है।केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''भाजपा ने एक बार फिर पंजाबियों के साथ धोखा किया है।''
इससे पहले, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के 10 में से सात सदस्यों का भाजपा में विलय होने वाला है।
