भाजपा की केंद्रीय टीम में फेरबदल की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले नितिन नवीन; 3 घंटे चली चर्चा

BJP Central Team Reshuffle: भाजपा की केंद्रीय टीम में फेरबदल की अटकलों के बीच पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

BJP Central Team Reshuffle: भाजपा की केंद्रीय टीम में फेरबदल की अटकलों के बीच पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह के आवास पर हुई करीब तीन घंटे की बैठक में भाजपा के महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष भी मौजूद रहे।

Amit Shah Nitin Nabin

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन (फाइल फोटो)

हालांकि, इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें भाजपा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम के गठन का विषय भी शामिल था।

End of Feed