BJP: भाजपा ने गुरुवार देर रात कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी बदले। इनमें बिहार, राजस्थान, असम, तमिलनाडु, त्रिपुरा समेत दो केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। भाजपा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य दिलीप जायसवाल को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
फाइल फोटो।
कई राज्यों में प्रभारी नियुक्त
इसके साथ ही राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, त्रिपुरा और लक्षद्वीप के प्रभारी बदले हैं।
सीपी जोशी ने इस्तीफे की पेशकश की थी
बता दें कि इससे पहले राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने तीसरी बार इस्तीफ़ा देने की पेशकश (CP Joshi Resign) की थी। वहीं, जोशी ने विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भी इस्तीफे की पेशकश की थी। दूसरी बार लोक सभा चुनाव में टिकट मिलने के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी।
