भाजपा ने राहुल गांधी के भाषण को बताया झूठ का पुलिंदा; संबित पात्रा बोले- दिल्ली में छात्रों पर गोली चली ही नहीं, ये आरोप भी लगाए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद के भीतर बिना तथ्यों के गंभीर आरोप लगा रहे हैं, असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और सुरक्षा बलों की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

भारी हंगामे के बीच लोकसभा ने ध्वनिमत से बुधवार को ’लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि जंतर मंतर पर गृहमंत्री शाह के आदेश पर गोली चलाई गई। उनके इन आरोपों को लेकर सदन में भारी हंगामा हुआ। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर राहुल गांधी पर हंगामा बोला है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान राहुल गांधी के भाषण को झूठ का पुलिंदा करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने गोली चलाने की बात कही, लेकिन छात्रों के प्रदर्शन के दौरान गोली चली ही नहीं।

sambit patra.

भाजपा ने राहुल गांधी के भाषण को बताया झूठ का पुलिंदा

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कई बार नियम पुस्तिका का हवाला देकर स्पष्ट कर चुके हैं कि 'इडियट' शब्द असंसदीय है और सदन में इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद विपक्ष लगातार इस शब्द का इस्तेमाल कर रहा है।

End of Feed