यूपी विधानसभा चुनाव से पहले दलितों पर सियासत, अब भाजपा ने अखिलेश यादव को दिया जवाब, कहा- सपा सरकार में हुए सबसे ज्यादा अत्याचार

एक दिन पहले आगरा में आयोजित दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि दलित अब 'दमदार' हो गया है और भाजपा को हराने में अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान उन्होंने पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) नारे को नया अर्थ देने की भी कोशिश की थी।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोट बैंक को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आगरा में दलित सम्मेलन के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने अखिलेश यादव के दलितों के बीच बढ़ते संपर्क अभियान पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में दलितों पर अत्याचार, महापुरुषों का अपमान और उनकी जमीनों पर कब्जे की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई थीं।

चौधरी भूपेंद्र सिंह और अखिलेश यादव।

चौधरी भूपेंद्र सिंह और अखिलेश यादव।

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को मथुरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी का रिकॉर्ड दलित उत्पीड़न के मामलों में सबसे खराब रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में दलित समाज के साथ कई तरह के अपराध हुए और सम्मानित दलित महापुरुषों का अपमान किया गया।

End of Feed