बीजेपी का प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर उत्तराखंड में जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं, बल्कि 'लोगों की जमीन हड़पना' है।

बीजेपी ने गुरुवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा उत्तराखंड में चार एकड़ जमीन हड़पने की कथित कोशिश में शामिल थे। इस जमीन पर रहने वाली 90 साल की महिला को प्रॉपर्टी खाली करने की धमकी दी जा रही थी। कांग्रेस, प्रियंका गांधी वाड्रा या रॉबर्ट वाड्रा की ओर से इस पर कोई तुरंत प्रतिक्रिया नहीं आई।

robert vadra

प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो)

यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं, बल्कि 'लोगों की जमीन हड़पना' है।

End of Feed