बिसलेरी के पानी में क्या मिला था? FSSAI के एक्शन के बाद कंपनी की सफाई, कहा- पीने के लिए सुरक्षित

Bisleri News: FSSAI द्वारा अभियोग चलाने की मंजूरी के बीच बिसलेरी ने सितंबर 2025 के गोवा बैच विवाद पर सफाई दी, कहा- स्वतंत्र जांच में पानी सुरक्षित मिला और यह 143 में से एक प्लांट का मामला है।

Bisleri News: देश में बोतलबंद पानी के सबसे चर्चित ब्रांड में शामिल बिसलेरी को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की कार्रवाई के बाद कंपनी ने अपना पक्ष रखा है। नियामक ने कंपनी के खिलाफ असुरक्षित पेयजल बेचने के मामले में अभियोग चलाने की मंजूरी दी है। आरोप है कि कंपनी के गोवा स्थित प्लांट में तैयार बोतलबंद पानी के नमूने में निर्धारित सीमा से अधिक ब्रोमेट पाया गया था। दोबारा जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAH) की मौजूदगी भी सामने आने का दावा किया गया। हालांकि, बिसलेरी ने इन निष्कर्षों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि स्वतंत्र जांच में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर मिली थी। कंपनी ने दावा किया है कि उसका पानी पीने के लिए सुरक्षित है।

bisleri

FSSAI के एक्शन के बाद बिसलेरी ने जारी किया बयान (फोटो- Bisleri)

23 नवंबर 2026 को जारी बयान में बिसलेरी ने कहा कि यह मामला करीब 14 महीने पुराना है और सितंबर 2025 में गोवा स्थित उसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किए गए एक बैच से संबंधित है। कंपनी ने कहा कि उसके नेटवर्क में कुल 143 प्लांट हैं और यह मामला उनमें से एक प्लांट के एक बैच से जुड़ा है।

End of Feed