Waqf Board: 'जबरदस्ती पारित किया वक्फ बिल...', सोनिया गांधी ने संविधान पर बताया हमला

Waqf Board: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने सीपीपी की बैठक में गुरुवार को वक्फ बिल पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी और उन्होंने बिल को संविधान पर एक हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि कल वक्फ संशोधन बिल 2024 लोकसभा में पारित किया गया था और इसे आज राज्यसभा में पेश किया जाना है। यह विधेयक जबरदस्ती पारित किया गया है।

Sonia Gandhi

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी

उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक संविधान पर सरेआम हमला है तथा यह समाज को स्थायी ध्रुवीकरण की स्थिति में बनाए रखने की भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने संसद भवन परिसर में सीपीपी की बैठक में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' संबंधी विधेयक, मनरेगा, संसद में गतिरोध और कई अन्य विषयों को लेकर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे प्रहार किए।

End of Feed