Bijapur Naxalite Encounter: नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर; 2 जवान घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 23, 2024, 05:20 PM IST

Bijapur Encounter: बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पीडिया गांव के जंगल में बीजापुर और सुकमा जिले के डीआरजी के जवान जब गस्त लगा रहे थे, तब नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Chhattisgarh Encounter News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पीडिया गांव में जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया।

Bijapur Naxalite Encounter

सांकेतिक तस्वीर।

नक्सल विरोधी अभियान के तहत हुई संयुक्त कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगालूर और मुतवेंडी से बीजापुर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिये रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलगेर से सुकमा और दंतेवाड़ा डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ के दल को अभियान के वास्ते रवाना किया गया था।

End of Feed