Bihar Vidhan Sabha election 2025 Date: बिहार की सियासत बेहद अलग है। तभी तो नीतीश कुमार कभी राजग से छटक कर महागठबंधन में चले जाते हैं तो कभी घरवापसी कर लेते हैं और अब तो विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है जिसके बाद सियासत बदली-बदली नजर आ रही है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो गए हैं, लेकिन राजद सुप्रिमो तो तेजस्वी के खिलाफ ही नजर आ रहे हैं। खैर नेताओं ने तो आगामी चुनाव को लेकर सियासी पिच तैयार करना शुरू कर दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार में आखिर चुनाव कब होंगे तो चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।
बिहार विधानसभा
बिहार में कब होंगे चुनाव?
बिहार की 17वीं विधानसभा का गठन नवंबर 2020 को हुआ था। आप लोग यह तो जानते ही हैं कि विधानसभा का कार्यकाल 5 साल का होता है। ऐसे में बिहार विधानसभा का कार्यकाल नवंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा। इससे ये बात तो स्पष्ट हो ही गई है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। हालांकि, चुनाव आयोग चाहे तो बिहार में पहले भी चुनाव करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी? INDIA गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर दिया गोलमोल जवाब
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
समय पूर्व भी हो सकता है चुनाव
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा एक स्थायी निकाय नहीं है और इसे पहले भी भंग किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही बिहार में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। अगर विधानसभा के कार्यकाल की बात की जाए तो विधानसभा की पहली बैठक के लिए नियत तिथि से पांच वर्ष का कार्यकाल होता है।
