Bihar SIR Case: 'क्यों खामोश हैं राहुल गांधी, पवन खेड़ा की पत्नी के पास भी दो वोटर ID कार्ड', BJP नेता के सबूत से मची सियासी खलबली

Bihar SIR Case: भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तेलंगाना के खैरताबाद (60) विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार और पवन खेड़ा की पत्नी तथा कांग्रेस नेता कोटा नीलिमा के पास भी दो सक्रिय ईपीआईसी (मतदाता फोटो पहचान पत्र) हैं। एक खैरताबाद (तेलंगाना का विधानसभा क्षेत्र) में पंजीकृत है और दूसरा नयी दिल्ली में।’’

Bihar SIR Case: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) की पत्नी के पास भी दो मतदाता पहचान पत्र हैं और पार्टी नेता राहुल गांधी ‘अपने ही नेताओं के बीच इस तरह के आपराधिक कृत्यों से खुद को अलग नहीं कर सकते’।

pawan khera

भाजपा का आरोप- पवन खेड़ा की पत्नी के पास भी दो वोटर आईडी कार्ड।(फोटो साभार: एएनआई)

इससे पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि खेड़ा के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं और राहुल गांधी अपनी पार्टी की वोटों की चोरी को ‘बचाने और छिपाने’ के लिए बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। भाजपा के इस आरोप पर कांग्रेस, खेड़ा या उनकी पत्नी कोटा नीलिमा, जो तेलंगाना में पार्टी की नेता भी हैं, की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

End of Feed