हाल-ए-बिहारः ट्रक पर ले जाया जा रहा था ऐरोप्लेन, पुल के बीच यूं फंसा; नजारा देख लोग हंसी न कर पाए कंट्रोल

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 29, 2023, 09:55 PM IST

पिपराकोठी के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के सभी पहियों की हवा निकालकर उसे बाहर निकाला गया, जिसके बाद एनएच पर यातायात सामान्य हो सका।

आपने किसी व्यस्त सड़क पर कभी किसी हवाई जहाज को देखा है? अगर नहीं तो बिहार से शुक्रवार (29 दिसंबर, 2023) को कुछ ऐसे ही दृश्य सामने आए। वहां ट्रक लॉरी पर ले जाया जा रहा एक प्लेन पुल के बीच फंस गया था। ओवरब्रिज के नीचे प्लेन के फंसने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई थी और सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ लग गई थी।

Bihar Plane on Road

सड़क पर जब पुल के बीचो-बीच यह स्क्रैप ऐरोप्लेन फंसा था तब लोग सेल्फी और फोटो लेने लगे थे।

शुक्रवार (29 दिसंबर, 2023) को समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया। 32 सेकेंड्स की इस क्लिप में स्क्रैप ऐरोप्लेन पुल के नीचे सड़क के बीच फंसा नजर आया, जिसके चलते वहां आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, कुछ लोग इस दौरान प्लेन के साथ सेल्फियां लेने लगे और कई पूरे वाकये का वीडियो रिकॉर्ड करने लगे।

End of Feed