Bihar Politics: भाजपा ने संजय जायसवाल को लोकसभा में मुख्य सचेतक किया नियुक्त, गोपाल जी ठाकुर को भी दी बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा ने संजय जायसवाल को लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाया है तो वहीं दरभंगा सांसद डा. गोपालजी ठाकुर को सचेतक पद के लिए मनोनीत किया है। चीफ व्हिप और व्हिप की संसद की कार्यवाही के दौरान अहम भूमिका रहती है। इनका काम पार्टी के सांसदों को महत्वपूर्ण बिलों और अवसरों पर सदन में मौजूद रहने का निर्देश देने और समन्वय का काम करते हैं।

Dr Sanjay Jaiswal: संसद में बजट सत्र जारी है और इस समय दोनों सदनों में केंद्रीय बजट पर चर्चा की जा रही है। संसद में जारी चर्चा के बीच सत्ता में काबिज बीजेपी ने लोकसभा में चीफ व्हिप (मुख्य सचेतक) की नियुक्ति कर दी है जबकि 16 अन्य सांसदों को व्हिप (सचेतक) बनाया गया है। पार्टी की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भेजे पत्र में बताया गया कि 4 बार के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को लोकसभा में पार्टी का चीफ व्हिप बनाया गया है। जबकि 16 अन्य सांसदों को व्हिप नियुक्त किया गया है। जिन सांसदों को व्हिप बनाया गया है। बीजेपी की ओर से पार्टी व्हिप बनाए गए सांसदों में गोपाल जी ठाकुर, सुधीर गुप्ता, के. श्रीनिवास पुजारी, स्मृता उदय वाघ, अनंत नायक, दामोदर अग्रवाल, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सतीश कुमार गौतम, शशांक मणि त्रिपाठी और खगन मुर्मू समेत कई अन्य नाम भी शामिल है।

Sanjay Jaiswal

संजय जायसवाल को लोकसभा का मुख्य सचेतक किया गया नियुक्त

संजय जायसवाल पार्टी में निभा चुके हैं कई बड़ी जिम्मेदारी

बता दें, चीफ व्हिप और व्हिप की संसद की कार्यवाही के दौरान अहम भूमिका रहती है। इनका काम पार्टी के सांसदों को महत्वपूर्ण बिलों और अवसरों पर सदन में मौजूद रहने का निर्देश देने और समन्वय का काम करते हैं। भाजपा की ओर से लोकसभा का चीफ व्हिप बनाए गए डॉक्टर संजय जायसवाल बिहार से सांसद हैं। वह राज्य की पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। डॉक्टर संजय जायसवाल बिहार में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। वह लगातार चौथी बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। उनके पिता मदन प्रसाद जायसवाल भी बेतिया लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

End of Feed