देश

Samrat Choudhary Net Worth: सम्राट चौधरी के पास कितनी है दौलत? कार, जमीन से लेकर कैश तक; जानें सबकुछ

Samrat Choudhary New CM Of Bihar: सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में घोषित कर दिया गया। इस घोषणा के बाद उनके परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है। अब जब सम्राट चौधरी प्रदेश की कमान संभालने के लिए तैयार हैं, तो आइए जानते हैं उनकी नेट वर्थ (Samrat Chaudhary Net Worth) कितनी है।

Image

Samrat Chaudhary Net Worth: जानें सम्राट चौधरी की कितनी संपत्ति है।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Samrat Choudhary New CM Of Bihar: बिहार में मंगलवार को सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि बिहार में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे।

पटना स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया।

सम्राट चौधरी की नेट वर्थ (Samrat Chaudhary Net Worth)

चल संपत्ति (Movable Assets):

  • नकद राशि: 1,71,550 रुपये
  • बैंक खातों में जमा: करीब 27 लाख रुपये
  • सोना (पति-पत्नी): लगभग 40 लाख रुपये
  • शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड: करीब 32 लाख रुपये
  • इंश्योरेंस पॉलिसी: 10 लाख रुपये
  • पीपीएफ (PPF) खाता: 10 लाख रुपये
  • वाहन: एक बोलेरो नियो कार, कीमत लगभग 7 लाख रुपये

अचल संपत्ति (Immovable Assets):

  • तारापुर, मानिकपुर और खजपुरा में खेती और गैर-खेती योग्य जमीन: कुल मूल्य 8 करोड़ रुपये से अधिक
  • पत्नी के नाम पर:
  • खेती की जमीन: लगभग 50 लाख रुपये
  • पटना में कॉमर्शियल बिल्डिंग: करीब 58 लाख रुपये
  • सम्राट चौधरी मुंगेर की तारापुर सीट से चुनाव जीत कर विधानसभा आए थे। नॉमिनेशन फाइल करते समय उन्होंने अपनी संपत्ति के खुलासे के आधार पर उनकी नेटवर्थ करीब 11.34 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
  • उनके और उनके परिवार के पास कुल 1,71,550 रुपये की नकदी, जबकि अलग-अलग बैंक अकाउंटमें करीब 27 लाख रुपये जमा हैं।
  • इसके अलावा पति-पत्नी के पास करीब 40 लाख रुपये कीमत का सोना है।
  • शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में उन्होंने करीब 32 लाख रुपये, जबकि इंश्योरेंस पॉलिसी में 10 लाख रुपये लगाए हैं।
  • सम्राट चौधरी के पीपीएफ खाते में भी 10 लाख रुपये जमा है।
  • उनके ऊपर किसी भी प्रकार की कोई देनदारी नहीं है। सम्राट चौधरी के नाम पर एक बोलेरो नियो कार है, जिसकी कीमत 7 लाख रुपये के आसपास है।
  • अचल संपत्ति पर नजर डालें, तो सम्राट चौधरी के पास मुंगेर के तारापुर, मानिकपुर और खजपुरा में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की खेती और गैर-खेती योग्य जमीन है।
  • पत्नी के नाम पर 50 लाख रुपये की खेती की जमीन है और पटना में 58 लाख रुपये कीमत की कॉमर्शियल बिल्डिंग भी है।

बिहार में भाजपा को मिला पहला सीएम

बिहार की राजनीति में यह पहली बार होगा, जब भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री (सम्राट चौधरी) सत्ता संभालेगा। नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल या अगले 6 महीने के भीतर होने की संभावना है।

नई सरकार के गठन को लेकर राजधानी पटना में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायकों के बीच बैठकें हुई, जिनमें नेता का नाम तय किया गया। माना जा रहा है कि नए सीएम के शपथ कार्यक्रम (पटना के गांधी मैदान) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

जब नीतीश कुमार ने की थी 'भविष्यवाणी'

हाल ही में सम्राट चौधरी पिता, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन का कार्यक्रम चर्चा में है, जिसमें शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि आपका बेटा (सम्राट चौधरी) बहुत आगे तक जाएगा। आज उनकी कही बात लगभग सच साबित होती दिख रही है।

जन्मदिन समारोह में नीतीश कुमार और शकुनी चौधरी के बीच आत्मीय मुलाकात हुई थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी की सराहना करते हुए कहा था कि वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और आगे काफी आगे जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि वे हमेशा उनके साथ हैं। उस समय कही गई ये बातें अब सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद और भी मायने रखती नजर आ रही हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें