शहर

नीतीश कुमार ने 4 जनवरी को ही कर दी थी सम्राट चौधरी के 'उदय' की भविष्यवाणी

बिहार में बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए एनडीए ने सम्राट चौधरी को नया मुख्यमंत्री घोषणा की है। हाल ही में उनके पिता शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन समारोह में बड़े नेताओं की मौजूदगी के बीच इस बदलाव के संकेत भी देखने को मिले थे। उनके पिता के जन्मदिन पर हुई चर्चाओं और आशीर्वाद को राजनीतिक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

Image

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम

बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री रहे सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में घोषित कर दिया गया। इस घोषणा के बाद उनके परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है। इसी बीच हाल ही में उनके पिता, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन का कार्यक्रम चर्चा में है, जिसमें शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि आपका बेटा (सम्राट चौधरी) बहुत आगे तक जाएगा। आज उनकी कही बात लगभग सच साबित होती दिख रही है।

जन्मदिन समारोह में नीतीश कुमार और शकुनी चौधरी के बीच आत्मीय मुलाकात हुई थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी की सराहना करते हुए कहा था कि वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और आगे काफी आगे जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि वे हमेशा उनके साथ हैं। उस समय कही गई ये बातें अब सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद और भी मायने रखती नजर आ रही हैं।

अब सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद यह पूरा घटनाक्रम और भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उनके पिता के जन्मदिन पर हुई चर्चाओं और आशीर्वाद को राजनीतिक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

बिहार में बीजेपी को मिला पहला सीएम

बिहार की राजनीति में यह पहली बार होगा, जब भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री (सम्राट चौधरी) सत्ता संभालेगा। नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल या अगले 6 महीने के भीतर होने की संभावना है। नई सरकार के गठन को लेकर राजधानी पटना में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायकों के बीच बैठकें हुई, जिनमें नेता का नाम तय किया गया। माना जा रहा है कि नए सीएम के शपथ कार्यक्रम (पटना के गांधी मैदान) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article