बिहार चुनाव:डॉन की धरती पर किसका होगा वर्चस्व,जानें वोटिंग के दिन बाहुबलियों की पत्नियों की पीछे कौन

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 01:31 PM IST

Bihar by Poll Election 2022:पटना से महज 100 किलोमीटर दूर, मौजूद मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह और ललन सिंह के बीच हमेशा से वर्चस्व की लड़ाई रही है। अनंत सिंह का साल 2005 से इस सीट पर दबदबा रहा है। वह चाहे पार्टी में रहकर चुनाव लड़े हो या फिर निर्दलीय होकर, चुनाव जीतते रहे है।

KEY HIGHLIGHTS
  • AK-47 केस में अनंत सिंह की विधायकी जाने के बाद मोकामा सीट खाली हुई है।
  • ललन सिंह, मोकामा से दो बार अनंत सिंह को टक्कर दे चुके हैं। लेकिन उन्हें हार मिली है।
  • 2019 के लोक सभा चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा से किस्मत आजमा चुकी हैं।

Bihar by Poll Election 2022: देश के 7 सीटों पर हो रहे, उप चुनाव में जिस सीट की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह बिहार की मोकामा सीट है। इस सीट पर बाहुबलियों के वर्चस्व की लड़ाई है। और इस लड़ाई में किरदार बाहुबलियों की पत्नियां है। एक तरफ मोकामा में छोटे सरकार के रूप में मशहूर बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी राजद के टिकट पर नीलम देवी मैदान में हैं। दूसरे तरफ अनंत सिंह के प्रतिद्वंदी और बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी भाजपा के टिकट से मैदान में हैं। खास बात यह है इस टक्कर में दूसरे बाहुबलियों ने भी अपने गुट तय कर लिए हैं।

Neelam Devi And Sonam Devi  jpg

फाइल फोटो: मोकासा से उम्मीदवार नीलम देवी और सोनम देवी

मोकामा में अनंत सिह और ललन सिंह में वर्चस्व की लड़ाई

पटना से महज 100 किलोमीटर दूर, मौजूद मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह और ललन सिंह के बीच हमेशा से वर्चस्व की लड़ाई रही है। अनंत सिंह का साल 2005 से इस सीट पर दबदबा रहा है। वह चाहे पार्टी में रहकर चुनाव लड़े हो या फिर निर्दलीय होकर, चुनाव जीतते रहे है। इस समय यह सीट एके-47 केस में अनंत सिंह की विधायकी जाने के बाद खाली हुई है। अनंत सिंह हत्या, अपहरण जैसे केस दर्ज हैं। एडीआर के अनुसार साल 2020 में अनंत सिंह द्वारा दिए गए हलफनामे के अनुसार उन पर 38 केस दर्ज थे।

End of Feed