Bihar New CM Samrat Choudhary LIVE Updates: सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का पेश किया दावा, कल लेंगे CM पद की शपथ
Bihar New CM Samrat Choudhary LIVE Updates: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? बिहार का नेक्स्ट सीएम कौन? इन अटकलों पर विराम लग चुका है। भाजपा नेता विजय सिन्हा ने घोषणा कर दी है कि सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि वो बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया
Bihar New CM Samrat Choudhary LIVE Updates: सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का पेश किया दावा, कल लेंगे CM पद की शपथ
Samrat Choudhary Family Tree: सम्राट चौधरी के परिवार में कौन-कौन, पिता रह चुके हैं पूर्व मंत्री
विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त चौहान ने बताया कि इसके बाद उपस्थित सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से चौधरी को अपना नेता चुन लिया।
अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विधायक दल की बैठक होगी जिसमें चौधरी के नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी।
Samrat Choudhary Net Worth: सम्राट चौधरी के पास कितनी है दौलत? कार, जमीन से लेकर कैश तक; जानें सबकुछ
तारापुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चौधरी ने नेता चुने जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, शिवराज सिंह ने किया नाम का ऐलान, चुने गए BJP विधायक दल के नेता
Bihar New CM Samrat Choudhary LIVE Updates: सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का पेश किया दावा
Bihar New CM Samrat Choudhary LIVE Updates: सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे सम्राट चौधरी
Bihar ka New CM 2026 LIVE Updates: एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी
जानें सम्राट चौधरी की फैमिली ट्री
सम्राट चौधरी के पिता कौन हैं- Who is Samrat Choudhary's father?
सम्राट चौधरी के पिता शकुनि चौधरी है। शकुनि चौधरी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। शकुनी चौधरी बिहार की राजनीति के एक चर्चित और प्रभावशाली नेता रहे हैं, जिन्हें खास तौर पर पिछड़ा वर्ग की राजनीति और सामाजिक न्याय की धारा से जुड़े नेताओं में गिना जाता है। वे लंबे समय तक राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे और कई बार विधायक तथा मंत्री के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं।
सम्राट चौधरी की माता जी कौन हैं? Who is Samrat Choudhary's mother?
सम्राट चौधरी की माताजी का नाम पार्वती देवी है। वो भी एक राजनीतिज्ञ थीं और तारापुर से विधायक रह चुकी थीं। सितंबर 2022 में सम्राट चौधरी की माताजी का निधन हो गया था।
पढ़ें पूरी खबर: Samrat Choudhary Family Tree: सम्राट चौधरी के परिवार में कौन-कौन, पिता रह चुके हैं पूर्व मंत्री
Bihar ka New CM kaun Hai 2026 LIVE Updates: सम्राट चौधरी की नेट वर्थ
सम्राट चौधरी मुंगेर की तारापुर सीट से चुनाव जीत कर विधानसभा आए थे। नॉमिनेशन फाइल करते समय उन्होंने अपनी संपत्ति के खुलासे के आधार पर उनकी नेटवर्थ करीब 11.34 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
उनके और उनके परिवार के पास कुल 1,71,550 रुपये की नकदी, जबकि अलग-अलग बैंक अकाउंटमें करीब 27 लाख रुपये जमा हैं।
इसके अलावा पति-पत्नी के पास करीब 40 लाख रुपये कीमत का सोना है। शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में उन्होंने करीब 32 लाख रुपये, जबकि इंश्योरेंस पॉलिसी में 10 लाख रुपये लगाए हैं। सम्राट चौधरी के पीपीएफ खाते में भी 10 लाख रुपये जमा है।
उनके ऊपर किसी भी प्रकार की कोई देनदारी नहीं है। सम्राट चौधरी के नाम पर एक बोलेरो नियो कार है, जिसकी कीमत 7 लाख रुपये के आसपास है।
Bihar ka New CM kaun Hai 2026 LIVE Updates: प्रेम कुमार ने सम्राट चौधरी को नए मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
Bihar ka New CM kaun Hai 2026 LIVE Updates: दिलीप जायसवाल ने क्या कहा?
Bihar ka New CM kaun Hai 2026 LIVE Updates: सीएम पद की घोषणा के बाद क्या बोले सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने बताया कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री जैसे अहम पदों पर काम करने का मौका दिया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह आगे भी पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करते रहेंगे और राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
Bihar ka New CM kaun Hai 2026 LIVE Updates: सम्राट चौधरी को शिवराज सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं
Bihar ka New CM kaun Hai 2026 LIVE Updates: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले सीएम
बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी
Bihar ka New CM kaun Hai 2026 LIVE Updates: सम्राट चौधरी को उपेंद्र कुशवाहा ने दी शुभकामनाएं
Bihar ka New CM kaun Hai 2026 LIVE Updates: थोड़ी देर में बिहार भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक
Bihar Ka New CM Kaun Hai 2026 Live Updates: सीएम पद की घोषणा से पहले क्या बोले राधा मोहन सिंह
Kaun Hoga Bihar Ka New CM 2026 LIVE Updates:: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर चिराग पासवान ने क्या कहा?
Kaun Banega New CM 2026 LIVE Updates: बतौर सीएम, सम्राट चौधरी हैं बीजेपी की पहली पसंद: टाइम्स सूत्र
Bihar ka New CM kaun Hai 2026 LIVE Updates: इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने लिखा संदेश
अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने 24 नवंबर 2005 से शुरू हुए एनडीए शासन का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ और सभी वर्गों—हिंदू, मुस्लिम, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलित—के विकास के लिए लगातार काम किया गया।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि जैसे क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। आगे की योजना के तहत 2025 से 2030 तक “7 निश्चय-3” कार्यक्रम के जरिए राज्य के विकास को और गति देने की बात कही।
नीतीश कुमार ने Narendra Modi और केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया और विश्वास जताया कि बिहार तेजी से आगे बढ़कर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।
अंत में उन्होंने बिहार की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य में आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे और नई सरकार इस दिशा में काम को आगे बढ़ाएगी।"
