बिहार में फिर से शुरू होगी जातीय जनगणना? पटना हाईकोर्ट के फैसले को नीतीश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 11, 2023, 09:48 PM IST

बिहार सरकार ने कहा कि राज्य पहले ही कुछ जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक सर्वेक्षण कार्य पूरा कर चुका है और 10 प्रतिशत से कम कार्य लंबित है। पूरी मशीनरी जमीनी स्तर पर काम कर रही है। ​राज्य सरकार ने कहा कि जाति आधारित डेटा का संग्रह संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 के तहत एक संवैधानिक आदेश है।

बिहार सरकार ने पटना उच्च न्यायालय के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उसने जातिगत जनगणना पर अंतरिम रोक लगा दी है। पटना हाईकोर्ट के चार मई के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर एक अपील में राज्य सरकार ने कहा कि रोक से पूरी कवायद पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

बिहार में फिर से शुरू होगी जातीय जनगणना? पटना हाईकोर्ट के फैसले को नीतीश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

संविधान का दिया हवाला

राज्य सरकार ने कहा कि जाति आधारित डेटा का संग्रह संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 के तहत एक संवैधानिक आदेश है। संविधान के अनुच्छेद 15 में कहा गया है कि राज्य किसी भी नागरिक के खिलाफ केवल धर्म, नस्ल, जाति, लिंग, जन्म स्थान या इनमें से किसी के आधार पर भेदभाव नहीं करेगा, जबकि अनुच्छेद 16 में कहा गया है कि संबंधित मामलों में सभी नागरिकों के लिए अवसर की समानता होगी।

End of Feed