बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बन गई बात? जानें RJD, कांग्रेस इतनी सीटों पर लड़ सकते हैं चुनाव

सूत्रों के मुताबिक पिछली बार 70 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को इस बार कम सीटें मिल सकती हैं, उसे 50 से 54 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। यानी कांग्रेस को 15 से 20 सीटों की कुर्बानी देनी पड़ सकती है। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी इस बार अपने लिए 60 सीटें मांग रहे हैं लेकिन उन्हें 18 से 20 सीटें मिल सकती हैं।

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है, राजनीतिक दल अपनी चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। बात सीट बंटवारे तक पहुंच चुकी है। बिहार में इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच होना है। इसी क्रम में बुधवार को पटना में महागठबंधन में शामिल दलों की बैठक हुई। राजद के विश्वस्त्र सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में सीट बंटवारे पर मंथन और चर्चा हुई।

Tejashwi Yadav

पटना में बुधवार को हुई महागठबंधन की बैठक। तस्वीर-@yadavtejashwi

134 से 139 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है राजद

सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन का सबसे बड़ा दल राजद विधानसभा की 243 सीटों में से 134 से 139 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। वह अपने सहयोगियों के लिए 5 से 10 सीटें छोड़ सकता है। पिछली बार 2020 विधानसभा चुनाव में राजद ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 75 सीटों पर उसे जीत हासिल हुई थी।

End of Feed