Bihar Election: NDA में सीट शेयरिंग पर बन गई बात! चुनाव प्रभारी बनते ही CM नीतीश से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रभारी नियुक्त किए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात की। इससे पहले शुक्रवार को अमित शाह ने पटना में एक अहम बैठक की। इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर के 40 बड़े नेता शामिल हुए. बैठक में बिहार चुनाव को लेकर गहन चर्चा हुई।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रभारी नियुक्त किए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात की।

nitish kumar news (1)

बिहार चुनाव के भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की।(फोटो सोर्स: Nitish Kumar X handle)

धर्मेंद्र प्रधान के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश कुमार से मिलने एक, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। भले ही इसे ‘शिष्टाचार’ मुलाकात बताया गया हो, लेकिन इस बैठक के बाद सियासी हलचल तेज हो चुकी है।

End of Feed