Bihar Election: तेजस्वी की सभा में पीएम मोदी की मां को दी गईं गाली’, BJP ने Video जारी कर किया सनसनीखेज दावा

Bihar Election: पिछले महीने प्रदेश के दरभंगा जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के लिए बनाए गए मंच से एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के लिए कथित तौर पर अपशब्द कहे थे। भाजपा नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मोदी जी की दिवंगत माता का अपमान किया है।’’

Bihar Election: बिहार में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि राजद नेता तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान उनके समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां को गालियां दीं।

tejashwi yadav news

तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान उनके समर्थकों ने पीएम मोदी की दिवंगत मां को गालियां दीं: भाजपा।(फोटो सोर्स: tejashwi yadav x handle, PTI)

पिछले महीने प्रदेश के दरभंगा जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के लिए बनाए गए मंच से एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के लिए कथित तौर पर अपशब्द कहे थे। भाजपा नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मोदी जी की दिवंगत माता का अपमान किया है।’’

End of Feed