Bihar Election: बीजेपी की 'स्पेशल 45' संभालेगी बिहार चुनाव की कमान, लिस्ट में इन दिग्गज नेताओं के नाम शामिल

Bihar Election: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी चुनाव अभियान समिति का ऐलान कर दिया है. इस समिति में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल समेत 45 नेता शामिल हैं। ​​​​हाल ही में भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं, सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी बनाया गया है।

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की लिस्ट रविवार को घोषित कर दी है। इस लिस्ट में केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों जगह मिली है। समिति में सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है। बता दें कि समिति का काम प्रचार अभियान की रणनीति बनाना और उसे बूथ स्तर तक लागू करना होगा।

pm modi amit shah news

भाजपा ने अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की लिस्ट रविवार को घोषित कर दी है। (फोटो सोर्स: पीटीआई)

इन नेताओं का लिस्ट में नाम

लिस्ट में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय,सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण निषाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह का नाम हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे, राजीव प्रताप रूडी को भी लिस्ट में शामिल किया गया है।

End of Feed