बिहार में अब 'पेन पॉलिटिक्स' की शुरुआत, तेजस्वी ने युवाओं को बांटा कलम तो JDU ने याद दिलाया चरवाहा विद्यालय

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ में युवाओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं और जनसभाओं में कलम बांटते नजर आ रहे हैं। इस पर भाजपा और जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी को पहले यह बताना चाहिए कि अतीत में शिक्षा व्यवस्था को किसने प्रभावित किया। चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया है, जबकि सीट बंटवारे पर दलों में चर्चा जारी है।

Bihar Election 2025: बिहार में सियासी पारा हाई है। भाजपा और मुख्य विपक्षी राजद लगातार जनसभाएं आयोजित कर रही हैं। फिलहाल राजद के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ‘बिहार अधिकार यात्रा’ कर रहे हैं। इस दौरान वो सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर सियासी वार करते नजर आ रहे हैं।

tejashwi yadav news

'बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान कलम बांटते नजर आए तेजस्वी यादव।(फोटो सोर्स: @yadavtejashwi)

इस बार चुनावी कैंपेन में तेजस्वी यादव का फोकस बिहार के युवा और नया वोटर्स पर है। गौरतलब है कि जन सुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर भी अपने जनसभाओं में युवाओं को कलम बांटते नजर आ चुके हैं।

End of Feed