Bihar Assembly Elections: तेजस्वी यादव ने बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो EPIC नंबर हैं। वो भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में। एक में उम्र 57 साल है, और दूसरे में उम्र 60 साल। चुनाव आयोग के एप्लीकेशन पर ये ऑनलाइन भी है। नई वोटर लिस्ट, जो सभी पार्टियों के जिला अध्यक्ष को दी गई है। नई लिस्ट में भी ये है। तो अब इसमें कौन फ्रॉड कर रहा है? लोगों को ये पता होना चाहिए... सिर्फ़ दो ही चीज़ें हो सकती हैं: या तो चुनाव आयोग की SIR की पूरी प्रक्रिया ही फ्रॉड है या बिहार के डिप्टी सीएम फ्रॉड हैं। बस यही दो चीज़ें हो सकती हैं।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर लगाएं गंभीर आरोप
SIR पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है: तेजस्वी यादव
तेजस्वी ने कहा कि डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के 2-2 वोटर आईडी कार्ड है। विजय सिंहा का लखीसराय और पटना के बांकीपुर से 2-2 वोटर आईडी कार्ड है। 2 EPIC नंबर है जिसमें एक में उम्र 57 और दूसरे उम्र 60 साल है। तेजस्वी ने कहा कि बताइए अब कौन फर्जीवाड़ा कर रहा है। ये सबको देखना चाहिए। उम्र घोटाला और फर्जीवाड़ा है। ये SIR के बाद की लिस्ट है। चुनाव आयोग का SIR फर्जीवाड़ा है या तो डिप्टी सीएम विजय सिन्हा फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि इनपर तो FIR बनता है। सवाल पूछा जाना चाहिए। मुकदमा होना चाहिए। ये प्रधानमंत्री जी के दुलरुआ डिप्टी सीएम हैं। चुनाव आयोग से हम ट्रांसपरेंसी की मांग करते हैं। तेजस्वी यादव का तो मीडिया ट्रायल हो रहा है, 8 अगस्त की डेडलाइन दी जाती है नोटिस का जवाब हमने 8 अगस्त को स्पीडपोस्ट से भेज दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा मैंने नोटिस का जवाब दे दिया, फिर भी 16 अगस्त का डेडलाइन दे दिया गया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को भी नोटिस भेजना चाहिए। क्या ये लोग विजय सिन्हा को नोटिस भेजेंगे। तेजस्वी ने कहा लखीसराय और पटना प्रशासन इनपर कार्रवाई करेगी। SIR पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है।
न उम्र का घोटाला करता हूं और न ही संवैधानिक संस्था का: विजय सिन्हा
इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पहले पटना में मेरे पूरे परिवार का नाम था। अप्रैल 2024 में मैंने अपना नाम लखीसराय विधानसभा में जोड़ने के लिए आवेदन किया। यहां से विलोपित करने का भी फॉर्म भरा था। उस समय का प्रमाण मेरे पास है। किसी कारण से नाम नहीं हटा तो मैंने BLO को बुलाकर लिखित में आवेदन दिया और रिसीविंग लिया। मेरे पास दोनों कागज है। मेरा विलोपित का फॉर्म रिजेक्ट हुआ। मैं एक ही जगह से वोटिंग करता हूं। पिछली बार भी मैंने केवल लखीसराय से वोटिंग की और इस बार भी प्रारूप वहीं से भरा है।
