झारखंड के बाद बिहार में भी कांग्रेस को सताया 'ऑपरेशन लोटस' का डर, 16 विधायक हैदराबाद शिफ्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2024, 06:39 PM IST

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इसकी पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी एएनआई को उन्होंने बताया कि 16 विधायक हैदराबाद पहुंच रहे हैं और बाकी भी जल्द ही उनके साथ जुड़ेंगे।

Bihar Politics: झारखंड के बाद अब कांग्रेस को बिहार में भी ऑपरेशन लोटस का डर सताने लगा है। अपने विधायकों को भाजपा की कथित खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए पार्टी ने एक बार फिर हैदराबाद का रुख किया है। जानकारी के मुताबिक, बिहार कांग्रेस के 16 विधायक हैदराबाद शिफ्ट किए गए हैं। अब ये विधायक फ्लोर टेस्ट से पहले ही राज्य में वापस लाए जाएंगे।

Bihar Congress

कांग्रेस के 16 विधायक हैदराबाद शिफ्ट किए गए

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इसकी पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी एएनआई को उन्होंने बताया कि 16 विधायक हैदराबाद पहुंच रहे हैं और बाकी भी जल्द ही उनके साथ जुड़ेंगे। बता दें, बिहार विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक हैं, जिसमें से पार्टी के 10 विधायकों के टूटने का खतरा मंडराने लगा है और इसकी सूचना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक भी पहुंचा दी गई है।

End of Feed