आज दिल्ली पहुंच रहे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रधानमंत्री मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए यह मुलाकात आगे की रणनीति तय करने में अहम मानी जा रही है।

Samrat Chaudhary Delhi Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा होगी। इसे औपचारिक तौर पर शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, हालांकि राजनीतिक दृष्टि से भी इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

End of Feed