मुकेश सहनी को गांव वालों से मिली पिता के हत्या की जानकारी, CM नीतीश ने DGP को दी जांच की जिम्मेदारी, दिया ये निर्देश

Mukesh Sahani's Father Murder Case: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस महानिदेशक को जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी के पिता की मौत पर जताया दुख।
  • मुख्यमंत्री ने DGP को दिया दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश।
  • पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी: मुकेश सहनी।

Mukesh Sahani's Father Murder Case: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मंगलवार को मुंबई से पटना पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Sahani Murder Case

मुकेश सहनी के पिता की हत्या

क्या है पूरा मामला?

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात बदमाशों ने सोमवार की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मंगलवार की सुबह उनका क्षत-विक्षत शव दरभंगा के सुपौल बाजार स्थित उनके आवास से बरामद किया गया।

End of Feed