Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत BJP से 15, जद-यू से 13, एलजेपीआर से 2, हम-RLM से 1-1 बने मंत्री
Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live: सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार
Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live: मंच पर पीएम, नीतीश सहित एनडीए के नेता मौजूद
पटना के गांधी मैदान में थोड़ी देर में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होना है। शपथ ग्रहण के समय मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह सहित बिहार एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद थे।Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live:सांसद शांभवी ने शपथ लेने वाले मंत्रियों को दी शुभकामनाएं
LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का बिहार की धरती पर स्वागत है. जनता के पूर्ण बहुमत की सरकार के बाद आज फिर शपथ ग्रहण समारोह है. जो लोग शपथ ग्रहण करेंगे उन्हें शुभकामनाएं और उम्मीद है कि युवाओं के सपनों के बिहार को बनाने में आप सभी की अहम भागीदारी रहेगी.” उन्होंने आगे कहा, “INDIA गठबंधन चूर-चूर होते हुए नजर आ रहा है. INDIA गठबंधन आज है ही नहीं. ममता बनर्जी के पास जनादेश नहीं है. बंगाल की जनता ने विकसित बंगाल के लिए NDA की सरकार को चुना है.”Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live: बिहार में ये नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
भाजपा1 विजय कुमार सिन्हा
2 दिलीप जायसवाल
3 रामकृपाल यादव
4 मिथलेश तिवारी
5 रमा निषाद
6 केदार गुप्ता
7 नीतीश मिश्रा
8 प्रमोद चंद्रवंशी
9 लखेंद्र पासवान
10 संजय टाइगर
11 ई कुमार शैलेन्द्र
12 अरुण शंकर प्रसाद
13 रामचंद्र प्रसाद
14 नंद किशोर राम
15 श्रेयसी सिंह
जेडीयू
1 श्रवण कुमार
2 निशांत कुमार
3 मदन सहनी
4 लेसी सिंह
5 दामोदर रावत
6 श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
7 बुलो मंडल
8 श्वेता गुप्ता
9 सुनील कुमार
10 शीला मंडल
11 रत्नेश सदा
12 जमा खान
13 अशोक चौधरी
एलजेपीआर
1 संजय पासवान
2 संजय सिंह
हम
संतोष कुमार सुमन
आरएलएम
दीपक प्रकाश
Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live:नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी
पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सबसे पहले मंच पर पहुंचे. उनके बाद विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, लखींद्र पासवान, रामचंद्र प्रसाद, केदार गुप्ता, दामोदर रावत, सुनील कुमार और ई. कुमार शैलेंद्र भी मंच पर पहुंचे. जेडीयू और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं. वहीं, शीला मंडल और रत्नेश सदा ने भी मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, दीपक प्रकाश और नागेंद्र त्रिपाठी भी मंच पर मौजूद हैं.Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live: कुशवाहा बोले-पूरे बिहार को इसका इंतजार था
बिहार कैबिनेट विस्तार पर राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, 'जब कोई नया मुख्यमंत्री सत्ता में आता है तो यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया होती है। पूरे बिहार को इसका इंतजार था। चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हो या सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार, दोनों ही बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। नीतीश कुमार के बेटे के आज कैबिनेट में शामिल होने की संभावना पर उन्होंने कहा, 'हमने पहले ही निशांत को अपनी शुभकामनाएं दे दी थीं। यह अच्छी बात है कि नीतीश जी मान गए और जदयू ने उन्हें एक नेता के रूप में आगे बढ़ाया है। एनडीए बिहार को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगा।'Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live: जेडी-यू से बनेंगे ये मंत्री
जेडी-यू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि उनकी पार्टी के कोटे से निशांत कुमार, श्वेता गुप्ता, बुलो मंडल, भगवान सिंह और दामोदर रावत मंत्री बनेंगे।Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live: सभास्थल के पास जलजमाव
बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद पटना के गांधी मैदान में पानी भरा हुआ है। शपथ ग्रहण के सभास्थल के पास भी जलजमाव है, पटना नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी रात भर जुटे रहे सभा स्थल को जल जमाव से मुक्त करने में लगे हैं। कार्यक्रम को देखते हुए पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं और कई प्रमुख मार्गों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:10 बजे आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live: कैबिनेट विस्तार पर क्यो बोले जेडी-यू के रत्नेश
Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live: कई बैठकों के बाद तैयार हुई लिस्ट
कैबिनेट विस्तार से पहले राज्य नेतृत्व और केंद्र के एनडीए नेतृत्व के बीच कई दौर की बैठकें हुईं। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा भी शामिल रही। गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई अहम बैठक को मंत्रियों की अंतिम सूची तय करने में निर्णायक माना जा रहा है।Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live: सम्राट चौधरी ने अमित शाह का स्वागत किया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का पटना हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वागत किया। पिछले महीने सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा की ओर से सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले नेता बने थे। भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह हवाई अड्डे से एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी और NDA के कई नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह रात में वहीं ठहरे हैं। रास्ते में, अमित शाह पटना हवाई अड्डे से एक किलोमीटर दूर राजवंशी नगर इलाके में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे।Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live: PM सहित भाजपा के दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राजनाथ सिंह के भी शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता, जिनमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शामिल हैं, समारोह में मौजूद रहेंगे।Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live: 16 मंत्री पद चाहती है जद-यू
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट में 16 मंत्री पद चाहती है, जिसका बृहस्पतिवार को विस्तार होना है। पिछले महीने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार का गठन हुआ था। उनके स्थान पर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। वह बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल में जदयू के केवल दो वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद शामिल हैं, जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live: कुशवाहा, हम से भी बन सकते हैं मंत्री
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जदयू और भाजपा के अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) तथा राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं। पिछले वर्ष नवंबर में शपथ लेने वाली नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में छोटे सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व मिला था। सत्ता परिवर्तन के बाद गठित नयी मंत्रिपरिषद में भी वे प्रतिनिधित्व की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कुशवाहा से यह भी पूछा गया कि क्या जदयू, नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग करेगी, जिन्होंने अपने पिता के राज्यसभा सदस्य बनने के फैसले के समय सक्रिय राजनीति में कदम रखा था।Samrat Chaudhury cabinet Vistaar 2026 Live:'सद्भाव यात्रा’ पर निशांत कुमार
कुशवाहा ने कहा कि पार्टी हमेशा चाहती थी कि निशांत मंत्री बनें। वह तुरंत उपमुख्यमंत्री भी बन सकते थे। लेकिन उनकी संवेदनशीलता की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने फिलहाल सरकारी पदों से दूर रहकर संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि निशांत कुमार ने इसी सप्ताह 'सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत की, जो उनका पहला सार्वजनिक संपर्क कार्यक्रम है। इसके जरिए वह लोगों के बीच अपनी स्वीकार्यता और समर्थन बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।Exclusive: 'लिमिट क्रॉस कर चुका विपक्ष, ऑल दे बेस्ट...', SIR विवाद पर हरदीप सिंह पुरी ने किया पलटवार; राहुल को भी घेरा
'पश्चिम बंगाल में पंजीकृत मदरसों में ‘वंदे मातरम’गाना हुआ अनिवार्य', मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बोले- हर घुसपैठिए को खदेड़ा जाएगा
48 घंटे में छह हत्याओं से दहला मणिपुर; आज दो लोगों को सोते समय उग्रवादियों ने मार दी गोली, इस महीने में 13 मारे गए
'ज्ञानेश कुमार ने BJP से चुनाव लड़ने का दिया था ऑफर', केरल के पूर्व मुख्य सचिव का बड़ा दावा! राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर घेरा
डीजल को टक्कर देने आ रही देश की पहली LNG ट्रेन, 27 सितंबर को अमित शाह करेंगे लॉन्च, जानें खासियतें
© 2026 Times Horizon Private Limited
