राहुल गांधी ने शुरू की कांग्रेस की मतदाता अधिकार यात्रा; BJP ने इसे संविधान बदनाम यात्रा का दिया नाम

Bihar Elections: विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव सहित अन्य लोगों ने रविवार को बिहार के सासाराम से पार्टी की 16 दिवसीय 'मतदाता अधिकार यात्रा' की शुरुआत की। इस बीच, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने यात्रा की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी कोई भी यात्रा कर सकते हैं, लेकिन बिहार की जनता अच्छी तरह जानती है कि कांग्रेस सांसद का बिहार की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा सांसद ने कहा कि यह मतदाता अधिकार यात्रा नहीं है।

Bihar Assembly Elections: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव सहित अन्य लोगों ने रविवार को बिहार के सासाराम से पार्टी की 16 दिवसीय 'मतदाता अधिकार यात्रा' की शुरुआत की। बिहार में मतदाता सूची के चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के विरोध में शुरू की गई यह यात्रा 16 दिनों में 20 से अधिक जिलों में 1300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के बाद 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी। रविवार को यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खjगे, पवन खेड़ा, कन्हैया कुमार सहित कई नेताओं ने भाग लिया।

Voter Adhikar Yatra

BJP ने राहुल गांधी के मतदाता अधिकार यात्रा पर साधा निशाना (ANI)

लोकतंत्र बचाएं: लालू प्रसाद यादव

बिहार के सासाराम में 'मतदाता अधिकार यात्रा' के दौरान , राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सत्ता से हटाने का आह्वान किया, उन्होंने पार्टी को चोर कहा जो लोगों के वोट चुराकर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लालू यादव ने कहा कि चोरो को हटाओ, बीजेपी को भगाओ, और हमें जिताओ। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से आग्रह किया कि वे अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ मिलकर राजद के साथ एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फेंकें। राजद प्रमुख ने आगे कहा कि किसी भी कीमत पर, चोर भाजपा को सत्ता में न आने दें। सभी एकजुट हों और राहुल गांधी, तेजस्वी यादव मिलकर उन्हें उखाड़ फेंकें। लोकतंत्र बचाएं।

End of Feed