Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में 2 लाख डाक मतपत्र में हुए अमान्य, RJD का दावा- इसी वजह से तीन सीटें हारे

Bihar Election 2025 Postal Ballot: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दो लाख से अधिक डाक मतों में लगभग 24 हजार मत अमान्य पाए गए, जो कुल डाक मतों का करीब 11.87% है। पूरे चुनाव में 5.02 करोड़ वोट डाले गए, जिनमें से 9.34 लाख अमान्य रहे।

Bihar Election 2025 Postal Ballot: बिहार विधानसभा चुनाव खत्म हो चुका है, नई सरकार शपथ ले चुकी है, मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो चुका है, लेकिन मतगणना को लेकर विवाद जारी है। विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी है। अब चुनाव आयोग की ओर से डाक मतपत्रों को लेकर एक आंकड़ा साझा किया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि कितने पोस्टल बैलेट आए थे और उसमें से कितने रिजेक्ट हुए। एक दिन पहले ही राजद ने तीन सीटों पर हार के लिए अमान्य पोस्टल बैलेट को जिम्मेदार ठहराया था।

bihar election counting

बिहार में हजारों की संख्या में रद्द हुए पोस्टल बैलेट (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed