Bihar: नीतीश सरकार का एक और विकेट गिरा, अब कृषि मंत्री का इस्तीफा, खुद को बताया था 'चोरों का सरदार'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 01:28 PM IST

यह इस्तीफा ऐसा वक्त पर आया है, जब सुधाकर चावल घोटाला केस में घिरे हैं। उनसे पहले कार्तिक कुमार ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दिया था, जो कि वहां कानून मंत्री थे। रोचक बात यह है कि सुधाकर अपने बयानों को लेकर खासा सुर्खियों में रहे हैं।

बिहार (Bihar) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार को रविवार (दो अक्टूबर, 2022) को झटका लगा है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी उनके पिता और राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दी।

Sudhakar Singh

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह।

राजद की ओर से कहा गया कि यह इस्तीफा किसानों के हित में दिया गया है। जगदानंद ने आगे बताया- किसानों के लिए किसी को तो खड़ा होना चाहिए और उनके साथ होने वाले अन्याय को लेकर आवाज उठानी चाहिए। कृषि मंत्री ने यह मुद्दे उठाए। मंडी लॉ (Agriculture Produce Marketing Committee Act) को खत्म करने से सूबे के किसान तबाह हो गए।

End of Feed