'फरीदाबाद टेरर केस' में बड़ी सफलता, लखनऊ की एक 'महिला डॉक्टर' गिरफ्तार, सामने आ रहा AK-47 कनेक्शन

फरीदाबाद में डॉ. मुज़म्मिल गनई के पास मौजूद महिला डॉक्टर की स्विफ्ट डिज़ायर कार से एक AK-47 राइफल बरामद हुई, जिसके बाद डॉ. मुज़म्मिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैले एक टेरर मॉड्यूल में संदिग्ध भूमिका के लिए लखनऊ की एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम डॉ. शाहीन है। यह घटना धौज गांव में एक किराए के घर से 360 किलोग्राम विस्फोटक और हथियार बरामद होने के एक दिन बाद हुई है। यह घर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले 35 साल के डॉक्टर मुज़म्मिल शकील का था, जो अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में पढ़ाते थे।

AL Falah

लखनऊ की एक 'महिला डॉक्टर' गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो: canva)

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. शाहीन नाम की महिला डॉक्टर की स्विफ्ट डिजायर कार से एक AK-47 राइफल बरामद हुई, जो फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल शकील के पास थी।

End of Feed