RLD Spokesperson News: गृहमंत्री अमित शाह की संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता पैनल पर लगता है भारी पड़ गई है ऐसा कहा जा रहा है क्योंकि राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी (Jayant Chowdhury) ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी के सभी राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश के प्रवक्ताओं को उनके पद से हटा दिया।
राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी
राजनीतिक हलकों में इसे लेकर खासी चर्चा हो रही है, बताया जा रहा है कि अमित शाह के खिलाफ एक प्रवक्ता का बोलना सभी पर भारी पड़ गया लगता है,जयंत चौधरी के इस निर्णय का खूब जिक्र हो रहा है।
आरएलडी के संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने इस बाबत चिट्ठी जारी कर दी है कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी के आदेश पर सभी प्रवक्ताओं को पद से हटाया गया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मुद्दे पर एक राष्ट्रीय लोकदल प्रवक्ता द्वारा गृहमंत्री अमित शाह की आलोचना करने के बाद यह कदम उठाया गया है।
