यूपी के मऊ में आग की वजह से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक औरत, एक पुरुष और तीन नाबालिग हैं। मामला कोपागंज पुलिस स्टेशन के शाहपुर गांव का है। मऊ के जिलाधिकारी अरुन कुमार का कहना है कि जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और मेडिकल टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग स्टोव की वजह से लगी है। हालांकि घटना की पूरी जांच कराई जाएगी।
UP | 5 members of a family including a woman, 1 adult & 3 minors died in a house fire that broke out at Shahpur vil… t.co/5rx1w5BBdl
— ANI (@ANI) Dec 27, 2022
जिला प्रशासन का कहना है कि पहली प्राथमिकता बचाव कार्य पर है। तलाशा जा रहा है कि परिवार में इन मृतकों के अलावा कोई और तो नहीं फंसा है। मृतकों के परिजनों को प्रति व्यक्ति चार लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया गया है।दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
