भूटान के नरेश और प्रधानमंत्री ने किया अदाणी की खावड़ा परियोजना, मुंद्रा पोर्ट का दौरा

Bhutan King meets Gautam Adani: अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, खावड़ा में अदाणी की 30 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना स्थल और मुंद्रा पोर्ट का दौरा करने के लिए भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे का आभारी हूं।

Bhutan King meets Gautam Adani: भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने मंगलवार को अदाणी समूह की खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना और मुंद्रा पोर्ट का दौरा किया। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने भूटान नरेश और प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, खावड़ा में अदाणी की 30 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना स्थल और मुंद्रा पोर्ट का दौरा करने के लिए भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे का आभारी हूं।

Bhutan King meets Gautam Adani

भूटान की जीवंत भावनाओं और पर्यावरण अनुकूल पहलों की तारीफ करते हुए गौतम अदाणी ने एक्स पर लिखा, सतत एवं हरित भविष्य के लिए थंडर ड्रैगन की भूमि के साथ सहयोग में अपनी भूमिका निभाकर हम काफी उत्साहित हैं।

End of Feed