मॉरिशस में महाराष्ट्र के विस्तारित भवन का भूमिपूजन, पीढ़ियों के रिश्ते को मिली और मजबूती; इन विषयों पर हुई चर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने अपने दो दिवसीय मॉरिशस के दौरे के दौरान उच्चस्तरीय गणमान्य नेताओं से मुलाकात कर भारत-मॉरिशस संबंधों को और मजबूत किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने मॉरिशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल से उनके आधिकारिक निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

मॉरिशस के मोका में महाराष्ट्र के विस्तारित भवन का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में संपन्न हुआ है। इस मौके पर चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र और मॉरिशस के बीच मित्रता का रिश्ता पीढ़ियों से चला आ रहा है और सात समंदर पार रहने के बावजूद यहां के मराठी समाज ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों को बड़े गर्व के साथ सहेजकर रखा है। मॉरिशस के मोका में महाराष्ट्र भवन के विस्तारित भवन का भूमिपूजन समारोह हाल ही में रविंद्र चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर इस भवन के विस्तार के लिए 8 करोड़ रुपये का निधि प्राप्त होने पर उपस्थित लोगों ने आभार व्यक्त किया।

bhoomi pujan of Maharashtra Bhavan

मॉरिशस में महाराष्ट्र के विस्तारित भवन का भूमिपूजन

साइबर सुरक्षा, AI, पर्यटन पर अहम चर्चा

End of Feed