Bhojshala Verdict: इन 5 बड़े सबूतों के आधार पर हाईकोर्ट ने भोजशाला को मस्जिद नहीं, मंदिर माना

Bhojshala Verdict: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए इसे मूल रूप से मंदिर माना है। अदालत ने ASI की वैज्ञानिक रिपोर्ट, मूर्तियों, संस्कृत शिलालेखों और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अहम आधार माना।

Bhojshala Verdict: मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। अब इस मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए हिंदू पक्ष को राहत दी है। अदालत ने कहा कि भोजशाला मूल रूप से मंदिर थी। इस फैसले के बाद एक बार फिर भोजशाला देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। अदालत ने यह फैसला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI की वैज्ञानिक रिपोर्ट और कई ऐतिहासिक सबूतों के आधार पर दिया।

Bhojshala Verdict

भोजशाला मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हिंदू पक्ष का दावा था कि भोजशाला पहले एक भव्य मंदिर और विद्या केंद्र था, जिसे बाद में बदला गया। वहीं मुस्लिम पक्ष ने अदालत में कहा कि ASI की रिपोर्ट (ASI Survey Report) पक्षपातपूर्ण है और इसे हिंदू पक्ष के समर्थन में तैयार किया गया है। हालांकि ASI ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सर्वे पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके से किया गया था। सर्वे टीम में मुस्लिम विशेषज्ञ भी शामिल थे और जांच के दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे।

End of Feed