Elections से पहले BJP ने की बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियांः चार सूबों में बनाए चुनाव प्रभारी, जानें- किसे कहां मिली कमान

  • Curated by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 7, 2023, 05:23 PM IST

BJP Mission Election: पार्टी के राज्य चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्ति के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- तेलंगाना में लोगों का रुझान भाजपा के पक्ष में है, हम चुनाव जीतने जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार (सात जुलाई, 2023) को बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने चार राज्यों में चुनाव प्रभारी बनाए हैं। प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़, भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना की कमान सौंपी गई है।

bjp mission elections 2024

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइलः iStock)

बीजेपी ने इसके अलावा नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को राजस्थान, मनसुख मांडविया को छत्तीसगढ़, अश्विनी वैष्णव को मध्य प्रदेश और सुनील बंसल को तेलंगाना के लिए सह-चुनाव प्रभारी बनाया।

End of Feed