लालचौक पर राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा, 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का औपचारिक समापन

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 29, 2023, 02:31 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीनगर स्थित लालचौक पर तिरंगा फहराया। 30 जनवरी को होने वाली औपचरिक समापन में 12 विपक्षी दल शामिल होंगे।

14 राज्य और 3970 किमी की दूरी तय कर भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में है। राहुल गांधी ने रविवार कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर स्थित लालचौक पर तिरंगा फहराया। बता दें कि राहुल गांधी इस यात्रा के क्रम में जब जम्मू में दाखिल हुए उसके बाद कांग्रेस ने सुरक्षा में खामी का आरोप लगाया था।हालांकि सरकार ने साफ कर दिया कि यह सब प्रोपगैंडा है।सूत्रों ने आज कहा कि 12 विपक्षी दल सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए 21 दलों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कुछ सुरक्षा कारणों से इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं।तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और टीडीपी उन पार्टियों में शामिल हैं, जो इस समारोह में शामिल नहीं होंगी।

rahul gandhi srinagar

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे 12 विपक्षी दल

एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), उद्धव ठाकरे की शिवसेना, सीपीआई (एम), सीपीआई विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), केरल कांग्रेस, फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, महबूबा मुफ्ती की जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), और शिबू सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) श्रीनगर में समारोह में भाग लेंगे।

End of Feed