Bharat Bandh Updates: भारत बंद का कई शहरों में दिखा असर, जगह-जगह बंद रहे बाजार, जानें सारा अपडेट

नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स ने बंद का छिटपुट असर देखा गया। बिहार और राजस्थान के कुछ जगहों पर बंद का असर दिखा। जयपुर के साथ साथ अजमेर सहित अनेक शहरों में प्रमुख बाजार बंद रहे और सड़कों पर आवागमन अन्य दिनों की तुलना में कम रहा। जानिए सारा अपडेट।

KEY HIGHLIGHTS
  • दलित और आदिवासी संगठनों ने आज 'भारत बंद' का आह्वान किया
  • नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स ने मांगों की सूची जारी की
  • SC, ST अन्य पिछड़े वर्गों के लिए न्याय और समानता की मांग शामिल

Bharat Bandh Today Updates: दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया। नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स (NACDAOR) ने मांगों की एक सूची जारी की है, जिसमें अनुसूचित जातियों (SC), अनुसूचित जनजातियों (ST) और अन्य पिछड़े वर्गों (OBC) के लिए न्याय और समानता की मांग शामिल हैं। संगठन ने हाल में सुप्रीम कोर्ट की सात न्यायाधीशों की पीठ द्वारा सुनाए गए फैसले के प्रति विपरीत दृष्टिकोण अपनाया है, जो उनके अनुसार, ऐतिहासिक इंदिरा साहनी मामले में नौ न्यायाधीशों की पीठ द्वारा लिए गए फैसले को कमजोर करता है, जिसने भारत में आरक्षण की रूपरेखा स्थापित की थी।

Bharat bandh live updates

दलित संगठनों का भारत बंद ऐलान

सरकार से फैसले को खारिज करने की मांग

एनएसीडीएओआर ने सरकार से अनुरोध किया है कि इस फैसले को खारिज किया जाए क्योंकि यह अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों के लिए खतरा है। संगठन एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पर संसद द्वारा एक नये कानून को पारित करने की भी मांग कर रहा है जिसे संविधान की नौवीं सूची में समावेश के साथ संरक्षित किया जाए।

End of Feed