श्रीमद भगवद गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को के मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल, PM मोदी ने कही यह बात

UNESCO Memory of World Register: श्रीमद भगवद गीता और भरत मुनि का नाट्यशास्त्र अब यूनेस्को (UNESCO) के मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया। पीएम मोदी ने इसे दुनिया भर में हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण बताया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया।

UNESCO Memory of World Register: श्रीमद भगवद गीता और भरत मुनि का नाट्यशास्त्र अब यूनेस्को (UNESCO) के मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया। पीएम मोदी ने इसे दुनिया भर में हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण बताया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोशल मीडिया 'एक्स' पर इसकी जानकारी साझा की और कहा कि भारत की सभ्यता की विरासत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है।

Bhagwat_Geeta_UNISCO

श्रीमद भगवद गीता और नाट्यशास्त्र

गजेंद्र सिंह शेखावत ने क्या कुछ कहा?

शेखावत ने कहा कि यह वैश्विक सम्मान भारत के शाश्वत ज्ञान और कलात्मक प्रतिभा का जश्न मनाता है। ये कालातीत कृतियां साहित्यिक खजाने से अधिक हैं। वे दार्शनिक और सौंदर्य नींव हैं, जिन्होंने भारत के विश्व दृष्टिकोण को आकार दिया है और जिस तरह से हम सोचते हैं, महसूस करते हैं, रहते हैं और व्यक्त करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके साथ, अब हम इस अंतरराष्ट्रीय रजिस्टर पर हमारे देश के 14 शिलालेख हैं।

End of Feed