बेनेट यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह: सीएम योगी बोले, पीएम मोदी के पंच प्रण से आगे बढ़ेगा भारत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2023, 01:59 PM IST

Bennett University Convocation: बेनेट यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह 2023 में सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के पंच प्रण से ही देश 2047 तक विकसित देश बनने का लक्ष्य पूरा कर सकेगा।

Bennett University Convocation: बेनेट यूनिवर्सिटी के 5वें वार्षिक दीक्षांत समारोह 2023 में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश को आगे बढ़ाने के विजन पर बात की। सीएम योगी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने का सपना पंच प्रण में निहित है जिसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान किया था। उन्होंने इनका मतलब समझाते हुए बताया कि किस तरह देश आगे बढ़ सकता है।

CM Yogi Bennete Univ

बेनेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम योगी

पंच प्रण में क्या कहा

सीएम योगी ने कहा, पीएम मोदी ने पंच प्रण में कहा था कि 2047 तक भारत एक विकसित देश होगा। प्रण में बताया था कि हमें गुलामी की मानसिकता से दूर होना होगा, अपनी विरासत पर गर्व करना होगा। आपस में एकता की बात करेंगे और नागरिक कर्तव्य निभाएंगे। छात्र अपने छात्र धर्म का निर्वहन करे। इसी तरह हम एक साथ बढ़ सकेंगे।

End of Feed