19 KM की दूरी और 16 स्टेशन... इस शहर में पैर पसार रही मेट्रो; 25 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ; इस दिन हो रहा उद्घाटन

Bengaluru Yellow Line Metro: भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने रविवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 अगस्त को बेंगलुरु आएंगे और येलो लाइन मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि आरवी रोड से बोम्मासांद्रा तक चलने वाली इस मेट्रो में 16 स्टेशन हैं, जो 5,056.99 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए हैं।

Bengaluru Yellow Line Metro: भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने रविवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 अगस्त को बेंगलुरु आएंगे और येलो लाइन मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मेट्रो फेज-3 की आधारशिला भी रखेंगे। सूर्या ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 10 अगस्त को बेंगलुरु दौरा बेंगलुरु दक्षिण के लिए ऐतिहासिक होगा।"

Bangaluru Metro

बेंगलुरु में पैर पसार रही मेट्रो (फाइल फोटो)

25 लाख लोगों को होगा सीधा लाभ

सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल लंबे समय से प्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो परिचालन का उद्घाटन करेंगे, बल्कि मेट्रो फेज- 3 की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से दक्षिण बेंगलुरु में लगभग 25 लाख लोगों को लाभ होगा। सांसद सूर्या ने कहा कि 10 अगस्त को इसका उद्घाटन होने से येलो लाइन मेट्रो परियोजना 15 अगस्त की समयसीमा में पूरी हो जाएगी। सूर्या ने कहा कि ऐसा इसलिए हो सका क्योंकि मोदी व्यक्तिगत रूप से इस बात पर जोर दे रहे थे कि इसे बिना किसी देरी के जनता के लिए खोल दिया जाना चाहिए। सूर्या ने केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के पोस्ट का हवाला दिया।

End of Feed