Bengaluru Water Crisis: बेंगलुरू में पानी को लेकर मचे हाहाकार के बीच पानी टैंकर की कीमतें तय, ये हैं अब नए Rate

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 7, 2024, 07:07 PM IST

Bengaluru Water Tank New Rates: बेंगलुरु शहर में पानी की आपूर्ति के लिए लगभग 200 निजी टैंकरों को अनुबंध के आधार पर तैनात किया गया है। बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) की अपील के बाद बैंगलोर शहर के जिला कलेक्टर ने टैंकर दरों का मानकीकरण किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरु में निजी वाटर टैंकरों ने अपनी कीमतें दोगुनी कर दी हैं
  • निजी पानी टैंकर 1000 लीटर पानी के टैंकर के लिए ₹500 से ₹2,000 के बीच शुल्क लेते थे
  • इसके बाद कर्नाटक सरकार ने पानी की आपूर्ति अपने हाथ में ले ली

Bengaluru Water Tank New Rates: पानी को लेकर संकटग्रस्त बेंगलुरु (Bengaluru Water Crisis) में पानी के टैंकर की अत्यधिक कीमतों की कई शिकायतों के बाद, जिला प्रशासन ने पानी की मात्रा और वितरण स्थान की दूरी के आधार पर मूल्य सीमा तय की है। बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) जो आईटी राजधानी में पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार है, ने पानी की आपूर्ति के लिए 200 पानी के टैंकरों (Bengaluru Water Tank) को भी किराए पर लिया है।

Bengaluru Water Tank New Rates

बेंगलुरु पानी की गंभीर कमी का सामना कर रही है

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब निजी टैंकरों ने अपनी कीमतें दोगुनी कर दी हैं क्योंकि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पानी की गंभीर कमी का सामना कर रही है।

End of Feed